Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

प्रवासी आदिवासी श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने प्रधानमंत्री व श्रम मंत्री को भेजा पत्रदुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में परिजनों को तत्काल सूचना के लिए विशेष हेल्पलाइन की मांग

By Mohan Sharma
August 10, 2026 2 Min Read
0

आलीराजपुर। आदिवासी बहुल जिलों से रोजगार की तलाश में गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में मजदूरी के लिए पलायन करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा का मुद्दा जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने प्रमुखता से उठाया है। विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को पत्र भेजकर प्रवासी आदिवासी श्रमिकों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था किए जाने की मांग की है।विधायक सेना महेश पटेल ने पत्र में बताया कि आलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी एवं धार जैसे आदिवासी बहुल जिलों से बड़ी संख्या में श्रमिक रोजगार के अभाव में गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में मजदूरी के लिए पलायन करते हैं। दूसरे राज्यों में काम करने के दौरान कई बार श्रमिकों के साथ दुर्घटना, मारपीट एवं अन्य अप्रिय घटनाएं होने की शिकायतें सामने आती हैं।उन्होंने कहा कि कई मामलों में ठेकेदारों द्वारा श्रमिकों को उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया जाता तथा उनके साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने की शिकायतें भी सामने आती हैं।दुर्घटना की स्थिति में परिवार को नहीं मिल पाती समय पर सूचनाविधायक ने पत्र में चिंता जताते हुए कहा कि जब किसी प्रवासी श्रमिक के साथ दुर्घटना हो जाती है अथवा उसकी मृत्यु हो जाती है, तो कई बार संबंधित परिवार को समय पर घटना की जानकारी नहीं मिल पाती। काफी समय बाद सूचना मिलने से परिजनों को मानसिक एवं आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।विशेष हेल्पलाइन और श्रमिक पंजीयन की मांगविधायक सेना महेश पटेल ने केंद्र सरकार से मांग की है कि दूसरे राज्यों में मजदूरी के लिए पलायन करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा एवं प्रताड़ना रोकने के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। दुर्घटना, मृत्यु अथवा किसी अन्य अप्रिय घटना की स्थिति में श्रमिक के परिवार को तत्काल सूचना उपलब्ध कराने के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए।इसके साथ ही पलायन करने वाले श्रमिकों का आवश्यक पंजीयन तथा उनके परिजनों की संपर्क जानकारी सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में संबंधित परिवार को तत्काल सूचना, सहायता एवं आवश्यक प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराया जा सके।विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि रोजगार के लिए घर से दूर जाने वाले आदिवासी श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। सरकार ऐसी व्यवस्था बनाए, जिससे संकट की घड़ी में श्रमिक और उसके परिवार को समय पर मदद मिल सके।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

युवा नेता जयेन्द्र खरात के नेतृत्व में ककराना से वालपुर तक निकली भव्य कांवड़ यात्रामां नर्मदा घाट पर पूजा-अर्चना के बाद विधायक सेना महेश पटेल एवं पुष्पराज पटेल ने कांवड़ लेकर की पदयात्रा

Next

सृजन संवाद अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER