विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी कांग्रेस ने लिया समाज के अधिकारों और सम्मान की रक्षा का संकल्प

मनावर से शकील खान 975587 4987मनावर। विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में आदिवासी कांग्रेस की टीम द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति, परंपराओं और संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के दौरान आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज देश की प्राचीन संस्कृति, जल-जंगल-जमीन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है। आज आवश्यकता है कि समाज के लोगों को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, आवास और मूलभूत सुविधाओं का बेहतर लाभ मिले तथा उनके संवैधानिक अधिकारों की प्रभावी रक्षा हो।टीम ने कहा कि जल, जंगल और जमीन पर आदिवासी समाज के अधिकार, वनाधिकार कानून का प्रभावी क्रियान्वयन, युवाओं के लिए रोजगार एवं शिक्षा के अवसर तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

आदिवासी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर समाज में शिक्षा और जागरूकता बढ़ाने, युवाओं को आगे लाने तथा आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।“आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा ही हमारा संकल्प है।” उमरबन अर्बन ब्लॉक में आदिवासी दिवस मनाने के लिए पहुंचे जिला आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील स्टार चौहान एवं उनके साथी मलखान सिंह पटेल.जगदीश जी सावदान भाई कनेल.नदराम वास्केल. पवन मंडलोई.जगदीश कनेल.रवि पटेल भुवादा.रामा पटेल दिनेश डावर. धन्यसिंग बैनल. बच्चूसिंग इसके.पहाड़ सिंग भाई कार्यकर्त्ता उपस्तिथि रहे!. जिसमे महिला कार्यकर्त्ता में सोना बाई बैनल.जिनका आभार महिला ब्लॉक आदिवासी कांग्रेस सुमन पटेल ने किया 🙏