मित्तल परिवार की ऑर्गेनिक वर्ल्ड दिवालिया, NCLT इंदौर ने शुरू की दिवाला प्रक्रिया

इंदौर: राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT), इंदौर पीठ ने मित्तल परिवार द्वारा प्रवर्तित ऑर्गेनिक वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध कॉर्पोरेट दिवाला समाधान पक्रिया (CIRP) प्रारंभ करने का आदेश पारित किया है।यह कार्यवाही मुंबई स्थित वित्तीय लेनदार तनय सिक्योरिटीज एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगभग ₹2.24 करोड़ के बकाया ऋण की वसूली के लिए दायर याचिका पर की गई। कंपनी का निदेशकत्व यश मित्तल और आकांक्षा मित्तल के पास है,

जो मित्तल सोया प्रोटीन एवं मित्तल सोया प्रोटीन प्राइवेट लिमिटेड से भी जुड़े हुए हैं।न्यायाधिकरण ने रिकॉर्ड पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ऋण और डिफॉल्ट को स्थापित मानते हुए CIRP का आदेश दिया। इसके साथ ही कंपनी के निदेशक मंडल की शक्तियां निलंबित हो गई हैं और प्रबंधन का दायित्व अंतरिम समाधान पेशेवर (IRP) को सौंप दिया गया है। कंपनी के विरद्ध वसूली एवं अन्य कानूनी कार्यवाहियों पर मोरेटोरियम भी लागू हो गया है।