भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय मनावर जिला अभ्यास वर्ग सम्पन्न

शकील खान मनावर 9755 4987 52*संगठन विस्तार, ग्राम समितियों के गठन और किसान हित के मुद्दों पर हुआ मंथन*मनावर। जिला धार।। भारतीय किसान संघ, मालवा प्रांत, जिला मनावर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर, मनावर में सम्पन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में मनावर जिले की पांचों तहसीलों से भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और किसान हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। अभ्यास वर्ग में प्रदेश मंत्री राजेंद्र शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष दयाराम पाटीदार, संभागीय सदस्य सूर्यकांत बोर्दिया एवं सुरेंद्र जी दरबार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता काशीराम वास्केल ने की। इस अवसर पर ओंकार मुकाती, जिला मंत्री ओमप्रकाश शर्मा एवं कोषाध्यक्ष सुरेश पाटीदार सहित पांचों तहसीलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*संगठन की विचारधारा एवं कार्यपद्धति पर चर्चा* अभ्यास वर्ग में भारतीय किसान संघ के इतिहास, विचारधारा, संगठनात्मक एवं रचनात्मक कार्यों तथा किसान हित में किए गए आंदोलनों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए ग्राम समिति की नियमित बैठकें आयोजित करने, नए किसानों को संगठन से जोड़ने तथा संगठन के रचनात्मक कार्यों को प्रत्येक गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

इसके साथ ही गो-आधारित खेती, विषमुक्त खेती, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि खेती को टिकाऊ और किसान को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ कृषि की पारंपरिक एवं वैज्ञानिक पद्धतियों के समन्वय की आवश्यकता है।*पांचों तहसीलों में ग्राम समितियों के गठन का लक्ष्य* अभ्यास वर्ग के दौरान मनावर जिले की पांचों तहसीलों में अधिक से अधिक ग्राम समितियों का गठन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक गांव तक पहुंचकर किसानों को भारतीय किसान संघ से जोड़ने तथा सक्रिय, संगठित और मजबूत ग्राम समितियां बनाने का संकल्प लिया। अंतिम सत्र में आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने किसान हित, ग्राम स्वावलंबन, संगठन विस्तार और राष्ट्रहित के लिए निरंतर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।*दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन* संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, अधिक से अधिक ग्राम समितियों का गठन करने और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित प्रयास जारी रखने के संकल्प के साथ हुआ।