आदिवासी समाजजनों कीत्योहारो को लेकर ली बैठक

रमाकांत मोरे बुरहानपुर/ जिले में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर नेपानगर अनुभाग में पुलिस एवं आदिवासी समाजजनों की बैठक संपन्न कार्यक्रम की तैयारियों एवं आगामी त्योहारों के दौरान जुलूस/चल समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर बनाई कार्ययोजना*विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर नेपानगर अनुभाग में एसडीओपी नेपानगर द्वारा आदिवासी समाज के समाजजनों एवं आयोजन से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई।बैठक के दौरान कार्यक्रम स्थल, आने-जाने वाले मार्ग, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। पुलिस एवं आयोजन समिति के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

।आगामी त्योहारों एवं जुलूस-चल समारोह को लेकर भी दिए निर्देश बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान निकलने वाले जुलूस एवं चल समारोह को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के पालन पर भी चर्चा की गई।पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी आयोजकों से समन्वय स्थापित कर जुलूस एवं चल समारोह के मार्ग, समय, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी पूर्व से प्राप्त की जाए। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।साथ ही आयोजन समितियों से अपील की गई कि वे निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन करें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें।*पुलिस का उद्देश्य आगामी त्योहारों एवं आयोजनों के दौरान सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए आमजन को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना है।*