Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

कसरावद में जैन संत हेमंत मुनि म,सा, द्वारा मालव केसरी श्री सौभाग्यमलजी म.सा. की 42वीं पुण्यतिथि पर धर्मसभा में किया स्मरण

By Mohan Sharma
August 8, 2026 1 Min Read
0

। रिपोर्टर नवीन रायली कसरावद। परम पूज्य श्री हेमंतमुनिजी म.सा. एवं आदि ठाणा–4 के पावन सान्निध्य में आयोजित मंगल प्रवचन में मालव केसरी पूज्य गुरुदेव श्री सौभाग्यमलजी म.सा. की 42वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके जीवन एवं व्यक्तित्व का स्मरण किया गया।धर्मसभा में गुरुदेव ने कहा कि सुदेव, सुगुरु एवं सुधर्म के प्रति दृढ़ श्रद्धा रखने वाले जीव विरले होते हैं। मालव केसरी श्री सौभाग्यमलजी म.सा. का जीवन जिनशासन, जिनवाणी एवं गुरु के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का उदाहरण रहा। उन्होंने स्वयं धर्म से जुड़कर अनेक श्रावक-श्राविकाओं को धर्म, संयम एवं सद्मार्ग से जोड़ा तथा संघों में एकता, प्रेम एवं सौहार्द स्थापित करने का प्रयास किया।गुरुदेव ने कहा कि धर्म को केवल सुनना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उसे जीवन में आचरण के रूप में उतारना ही सच्ची धर्म-साधना है। उनके जीवन एवं आदर्शों से प्रेरणा लेकर संघ की एकता और धर्म के प्रति समर्पण बनाए रखने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर पलक ईशान मंडोत ने 11 उपवास की तपस्या पूर्ण की, जिसकी जैन श्रीसंघ, कसरावद की ओर से अनुमोदना की गई। पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 7 अगस्त को दोपहर 2 से 3 बजे तक जैन महावीर भवन में शांति महिला मंडल एवं त्रिशला बहू मंडल द्वारा नवकार मंत्र जाप का आयोजन किया जाएगा। श्रीसंघ ने श्रावक-श्राविकाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कसरावद की पैरामाउंट एकेडमी में आपदा प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों से बचाव को लेकर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया

Next

मॉडल स्कूल विवाद में छात्रों का प्रदर्शन: रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे विद्यार्थी, शिक्षिका पर लगाए गंभीर आरोपप्राचार्य बोले—समस्त स्टाफ ने बच्चों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माने; पुलिस ने संभाली व्यवस्था, एसडीएम ने स्कूल पहुंचकर लिया ज्ञापन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER