चापोरा में चार सौ चालीस पैदल यात्रियों का भव्य स्वागत

रमाकांत मोरे बुरहानपुर जिले के ग्राम चापोरा में जय हरी मित्र मंडल चाकबारा के चार सौ चालीस भाविक श्रद्धालुओं का जत्था लगातार ग्यारह वर्षों से ग्राम चाकबारा से पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के मुक्ताईनगर के मां मुक्ताई का दर्शन करने 90 किलोमीटर की दुरी विठ्ठल रुक्माई एवं मां मुक्ताई के तथा हरी भजनो को गाकर मन में श्रद्धा रखकर तीसरे दिन पहुंचकर मां मुक्ताई के दर्शन करते हैं । भजन में ले लो हरि का नाम विट्ठल पांडुरंग सहित मां मुक्ताई के भजन एवं अन्य भजनों को गाते हुए नजर आए । जय हरी मित्र मंडल के आकाश महाजन ने मीडिया कर्मी को बताया की ग्राम चापोरा में आज शुक्रवार को हमारे ग्राम चाकबारा से भाविक महिला पुरुष प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में पैदल दिंडी यात्रा मे शामिल होते हैं । हर वर्ष हमारे पैदल दिंडी यात्रा का स्वागत चापोरा ग्राम वासियों द्वारा भव्य स्वागत शाल , श्रीफल एवं फुल मालाओं से स्वागत करते हैं ।

इसके पश्चात चापोरा ग्रामवासी द्वारा भोजन महाप्रसादी का आयोजन किया गया ।ग्राम के प्रख्यात सतपंथ सेवक राजेंद्र मोरे उर्फ बाळु काका एवं ग्राम के वरिष्ट समाजसेवी सुनील आबा मोरे ने बताया की हमारे सभी ग्राम वासियों का भाग्य है की ग्राम वासियों के सहयोग से जय हरी मित्र मंडल चाकबारा के सभी भाविक श्रद्धालु पैदल यात्रियों का स्वागत एवं महाप्रसादी करने का अवसर हमें ग्राम वासियों को प्राप्त होता है । ग्राम के सतपंथ युवा सचिन चौधरी एवं सोनु पवार ने बताया की ईस पैदल दिंडी यात्रा का ग्राम में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया है । चापोरा ग्राम के नवनाथ भजनी मंडल द्वारा भी भजनों की प्रस्तुति दी गई जिससे ग्राम में भक्तिमय वातावरण निर्माण हुआ है । ग्राम के वरिष्ठ वासुदेवराव मोरे पुर्व शिक्षक अरुण माणिकराव मोरे , शंकरराव काळे , रमेश चौधरी पांडुरंग जिरीमाली , रविंद्र उर्फ बाळु चौधरी सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं युवा वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।