Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

सुजन संवाद कार्यक्रम संपन्न

By Mohan Sharma
August 7, 2026 2 Min Read
0

सुरज दहे बुरहानपुर /शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय एवं शासकीय हाई स्कूल निंबोला में सृजन संवाद अभियान के तहत विद्यार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली, साइबर सुरक्षा एवं बाल सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी*मध्यप्रदेश पुलिस एवं स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय तथा UNFPA के तकनीकी सहयोग से संचालित “सृजन संवाद अभियान” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन एवंअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय एवं शासकीय हाई स्कूल निंबोला में सृजन संवाद अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के तहत थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक नीता देयरवाल ने शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय एवं महिला थाना टीम द्वाराशासकीय हाई स्कूल निंबोला में सृजन संवाद अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को बालक एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार, बाल सुरक्षा, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित कानूनों तथा किसी भी प्रकार की अनुचित घटना होने पर बिना भय के अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को तुरंत सूचना देने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया।

उन्हें सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करना, ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम एवं पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने, ऑनलाइन गेमिंग, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी एवं अन्य ऑनलाइन अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी प्रदान की गई।सृजन संवाद अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता, सुरक्षा-बोध, जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना तथा पुलिस एवं समाज के बीच विश्वास और संवाद को सुदृढ़ करना है। बुरहानपुर पुलिस द्वारा अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

शाहपुर मंडल की मासिक कामकाजी बैठक समपन्नहर घर तिरंगा अभियान,संत रविदास जयंती अंतर्गत आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की

Next

चापोरा में चार सौ चालीस पैदल यात्रियों का भव्य स्वागत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER