उज्जैन 10 से 14 अगस्त तक भाजपा की तिरंगा यात्रा, 14 अगस्त को निकलेगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का मौन जुलूस

SJ NEWS | उज्जैन इरफान अन्सारी उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा राष्ट्रभक्ति, वीर शहीदों के सम्मान तथा देश की एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 10 से 14 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में नगर के सभी 12 मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी।भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि 10, 11 और 12 अगस्त को नगर के सभी 12 मंडलों में तिरंगा यात्राएं आयोजित होंगी। प्रत्येक दिन चार मंडलों में यात्रा निकालने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, युवा, मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे।13 अगस्त को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्राभाजपा नगर की विशाल तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को सुबह 10 बजे शहीद पार्क से प्रारंभ होगी। यात्रा टॉवर चौक, फ्रीगंज ओवरब्रिज, चामुंडा माता चौराहा, देवासगेट, मालीपुरा एवं दौलतगंज होते हुए फव्वारा चौक पहुंचेगी।समापन अवसर पर फव्वारा चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा राष्ट्रगान के साथ वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने नागरिकों, युवाओं, महिलाओं तथा सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों से अधिकाधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस14 अगस्त को शाम 4 बजे सिंधी कॉलोनी स्थित अमर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा से मौन जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस शहीद पार्क पहुंचकर समाप्त होगा।

इस दौरान भारत विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। सहभागी मौन रहकर विभाजन के दौरान हुए अत्याचारों और विस्थापन की पीड़ा को स्मरण करेंगे तथा देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लेंगे।गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती की तैयारियों पर भी मंथनबैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों एवं कार्ययोजना के क्रियान्वयन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन द्वारा निर्धारित अभियानों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ सफल बनाएगा। उन्होंने कहा कि संत रविदास जयंती के कार्यक्रम और हर घर तिरंगा अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्रहित एवं सामाजिक एकता के सूत्र में जोड़ने का कार्य करेंगे।बैठक में निगम सभापति कलावती यादव, प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी, महामंत्री आनंदसिंह खींची, कमल बैरवा, उमेश सेंगर, प्रकाश यादव, अनिल शिंदे, ऋषि वर्मा, अशोक कैथवास, कल्याण शिवहरे, राजकुमार बंशीवाल सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जानकारी — दिनेश जाटवा, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा