Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

सर्व सेन समाज का महाकुंभ 8 अगस्त को मनावर मे समाज की एकता और गौरव का होगा भव्य संगम

By Mohan Sharma
August 7, 2026 2 Min Read
0

शकील खान मनावर 9755 4987 52मनावर (जिला धार)। सर्व सेन समाज के तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 (शनिवार) को मनावर के मांगलिक भवन, मेला मैदान में “सर्व सेन समाज महाकुंभ” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस महाकुंभ का उद्देश्य समाज में संगठन, एकता और सामाजिक गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता की अपेक्षा की जा रही है।आयोजक समिति ने समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं तथा सभी समाजबंधुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर महाकुंभ को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।महाकुंभ में मुख्य अतिथि कैलाश विजयवर्गीय (केबिनेट मंत्री, नगरीय विकास एवं आवास विभाग विभाग, म.प्र. शासन), सावित्री ठाकुर (राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग, भारत सरकार), हीरालाल अलावा (विधायक, मनावर ), सुभाष चौहान दादा दयालु (प्रदेश संगठन मंत्री, नारायणी सेना), अजय पाटीदार (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, मनावर ), श्री श्री 1008 मंगल गिरी नागा बाबा, श्री श्री 1008 महंत कैलाश जी भारती (शनि सिंगाजी धाम वायल), विशेष अतिथि छतरसिंह दरबार (पूर्व सासंद, धार-महु लोकसभा क्षेत्र), चंचल पाटीदार (जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, जिला धार ग्रामीण), शिवराम कन्नोज (जिला पंचायत सदस्य), सुमित खटोड़ (नगर अध्यक्ष, नगर कांग्रेस कमेटी, मनावर), समस्त पार्षदगण (नगर पालिका परिषद, मनावर) अध्यक्षता श्री राम सेन समिति, मनावर एवं दादा दयालु ग्रुप सहित अनेक संत-महात्मा एवं जनप्रतिनिधि मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे होगा तथा इसके पश्चात समाजजनों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।आयोजक समिति ने बताया कि यह महाकुंभ समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक समरसता, संगठनात्मक मजबूती तथा नई पीढ़ी को समाज के संस्कारों और परंपराओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा। मनावर, धरमपुरी, कुक्षी एवं गंधवानी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं के पहुंचने की संभावना है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

गायत्री शक्तिपीठ में वैदिक विधि से सामूहिक शिवाभिषेक शिवभक्ति में उमड़ा आस्था का सैलाब

Next

जनसहयोग से संवर रहा तिरला का मुक्तिधाम, पौधारोपण के साथ संरक्षण की अनूठी पहल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER