9 अगस्त को श्रद्धा कावड़ यात्रा छोटा अमरनाथ जाएगी

।। रिपोर्टर नवीन रायली कसरावद नगर के कुशवाह मोहल्ले के युवा कार्यकर्ता, श्रद्धा संकल्प यात्रा के बैनर तले 9 अगस्त को भगवान शालिवाहन से विद्यांचल पर्वत स्थित खोदरा महादेव छोटा अमरनाथ जावेगी जहां पर भोलेनाथ भगवान को मां नर्मदा का जल चढ़कर क्षेत्र की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा जाएगा कावड़ यात्रा में 100 कावड़ शामिल होंगे यात्रा संरक्षक विक्की कुशवाह ने बताया कि यह कावड़ यात्रा क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए निकल जाती है कावड़ यात्रा 9 अगस्त को मां नर्मदा के पवित्र जल को कावड़ में भरकर भगवान शालिवाहन के दर्शन पूजन करके छोटा नाका कुशवाह मोहल्ला राम मंदिर सनी चौपाटी होते हुए जय स्तंभ से निकलकर मंडलेश्वर रोड होते हुए शाम 4:00 बजे के आसपास करही पहुंचेगी जहां पर रात्रि विश्राम करने के बाद दूसरे रोज खोदरा महादेव छोटा अमरनाथ पहुंचेगी यात्रा संरक्षक विक्की कुशवाह यात्रा प्रभारी अंशुल कुशवाह की यात्रा संयोजक शिवम कुशवाह दीपक कुशवाह नारायण पवार संजय यादव बलराम कुशवाह राहुल कुशवाह एवं सभी युवा सदस्य शामिल होंगे