Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

छोटी कसरावद स्कूल में बच्चों एवं शिक्षकों को पेयजल की गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया।

By Mohan Sharma
August 7, 2026 2 Min Read
0

रिपोर्टर नवीन रायली *स्टॉप डायरिया अभियान के तहत फील्ड टेस्ट किट से दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण, स्वच्छ पेयजल के प्रति किया जागरूक*कसरावद। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा संचालित स्टॉप डायरिया अभियान के अंतर्गत विकासखंड कसरावद के ग्राम छोटी कसरावद स्थित शासकीय विद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पेयजल की गुणवत्ता जांचने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यपालन यंत्री श्री राहुल सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान विकासखंड समन्वयक श्री सुभाष यादव एवं केमिस्ट श्री रविकांत चौहान ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को फील्ड टेस्ट किट (FTK) के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता जांचने की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया।

इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वयं फील्ड टेस्ट किट का उपयोग कर विभिन्न जल स्रोतों के नमूनों की जांच की तथा जल परीक्षण की विधि को व्यावहारिक रूप से समझा।इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व, जल स्रोतों की नियमित जांच, जलजनित बीमारियों विशेषकर डायरिया की रोकथाम तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि समय-समय पर पेयजल की गुणवत्ता की जांच कर जलजनित रोगों से बचाव किया जा सकता है।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छ पेयजल के उपयोग तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।*स्टॉप डायरिया अभियान* के माध्यम से पीएचई विभाग लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को स्वच्छ पेयजल, सुरक्षित स्वास्थ्य एवं जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए प्रेरित कर रहा है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कसरावद में स्वतंत्रता दिवस और आगामी त्यौहारों को लेकर एसडीएम अनिल जैन की अध्यक्षता में थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी तहसीलदार मुकेश मचार सीईओ रीना किराड़ के मार्गदर्शन में शांति कमेटी की बैठक संपन्न हुई

Next

9 अगस्त को श्रद्धा कावड़ यात्रा छोटा अमरनाथ जाएगी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER