कसरावद में स्वतंत्रता दिवस और आगामी त्यौहारों को लेकर एसडीएम अनिल जैन की अध्यक्षता में थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी तहसीलदार मुकेश मचार सीईओ रीना किराड़ के मार्गदर्शन में शांति कमेटी की बैठक संपन्न हुई

।। रिपोर्टर नवीन रायली द्वारा खरगोन जिले के कसरावद में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अनिल जैन ने की। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए समय पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर परिषद, पुलिस, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जनपद पंचायत सहित सभी विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समारोह स्थल पर टेंट के लिए जनपद कसरावद नगर के समस्त विद्यालय में बांटने के लिए मिष्ठान एवं साफ सफाई पेयजल के लिए नगर परिषद ,

एम्बुलेंस, दमकल वाहन, , विद्युत, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।एसडीएम ने विद्यालयों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने का आग्रह किया। बैठक में तहसीलदार मुकेश मचार, थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी, जनपद पंचायत सीईओ रीना किराड़, नगर परिषद,से नीरज यादव, विजय यादव, शिक्षा विभाग से राजाराम कांदुड़े, स्वास्थ्य विभाग से संतोष बड़ोले, एमपीईबी से खांडेकर,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, नगर के गणमान्य नागरिक हेमंत सोनी, परमानंद खेड़े,मोहन वर्मा, नरेंद्र वराड़िया,कमल राठौड़, यशवंत राठौर, शेरू अंसारी, रहीश कुरैशी , मुजाहिद खान, अकिल शेख अर्जुन भाऊ पाटील प्रियांशु सोनी काजू पाटीदार जीतू जिराती, रंजीत मंडलोई , राजकुमार मोहरे , सोनू नाथ, पत्रकार नवीन रायली एवं पत्रकार बंधु एवं सूचना संकलन के हरिओम कौशिक उपस्थित रहे