चापोरा में भव्य रैली और पुष्प वर्षा के साथ मनाई अन्नाभाऊ साठे जयंती

सुरज दहे बुरहानपुर जिले के ग्राम चापोरा में अन्नाभाऊ साठे की जन्म जयंती बड़े ही धुमधाम से मनाई गई। मातंग समाज द्वारा 1 अगस्त को अन्नाभाऊ साठे के जन्मदिन पर जयंती मनाई गई थी, जिसका भव्य महोत्सव 4 अगस्त को आयोजित किया गया।इस अवसर पर ग्राम के विभिन्न मार्गों से रैली निकाली गई। ढोल ताशे के साथ भव्य यात्रा निकाली गई।

यात्रा के दौरान अन्नाभाऊ साठे के फोटो पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा की। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों ने अन्नाभाऊ साठे के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही ।जिसमें महाराष्ट्र के जलगांव जिले के लहूजी शक्तिसेना के अध्यक्ष अंकुश जी सावले उनके सहयोगी अमोल सांवले लहूजी शक्ति सेवा के सदस्य तथा शाहपुरा के लहूजी शक्ति सेवा के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर कसबे नितेश कसबे सुधाकर कसबे संतोष घोडके भगवान कसबे अमोल दहे एवं ग्रामस्त उपस्थित थे।