जन्मदिन पर पत्रकार दीपक सोहले ने किया पौधारोपण

रमाकांत मोरे बुरहानपुर/ जिले के मिलनसार वरिष्ठ पत्रकार दीपक सोहले के जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का अनूठा संदेश देखने को मिला। इस खास मौके पर एक ओर जहां पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया, वहीं दूसरी ओर महान समाज सुधारक लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। 20 से 25 पौधों का किया गया रोपण पत्रकार दीपक सोहले के जन्मदिन के उपलक्ष्य में इच्छापुर-शाहपुर मार्ग स्थित सरकार होटल के पास पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मार्ग के किनारे लगभग 20 से 25 छायादार व फलदार पौधे रोपे गए। उपस्थित जनों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

चापोरा में अण्णाभाऊ साठे जयंती समारोह में ली सहभागिता पौधरोपण के पश्चात, बुरहानपुर के समीप स्थित ग्राम चापोरा में महान साहित्यकार व समाज सुधारक अण्णाभाऊ साठे की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दीपक सोहले और वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत मोरे , विनोद लौंढे शामिल हुए । इसके पश्चात ग्राम चापोरा में दीपक सोहले ने अण्णाभाऊ साठे के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान व विचारों को याद किया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने पत्रकार दीपक सोहले को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समाज के गणमान्य नागरिक और मीडिया जगत के साथी उपस्थित रहे।