प्रधान पाठक मोहन यादव द्वारा शाला त्यागी बच्चों को स्कूल आने का प्रेरित करने पर बीआरसी राजाराम कांदुड़े,बीईओ बनसिह निगवाल , प्राचार्य प्रमोद वर्मा,उपप्राचार्य मनोज जैन द्वारा सराहना

। रिपोर्टर नवीन रायली द्वारा शासकीय सांदीपनि माध्यमिक विद्यालय के प्रधानपाठक मोहन यादव द्वारा शालात्यागी बच्चों एवं पालकों से वार्ड -5 कसरावद में जाकर संपर्क किया।माता पिता को समझाइश देकर शाला भेजने के लिए आग्रह किया जा रहा है। छात्रा भारती कमल कक्षा 8वी के परिजनों ने बताया कि हम काम की तलाश में गुजरात व अन्य शहरों में बच्चों को साथ लेकर चले जाते है।इसलिए उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। उनसे आग्रह किया गया कि आप जितने समय यहां रहते है उतने समय अपने बच्चों को पढ़ने भेजे ।हमारे द्वारा अतिरिक्त कक्षा लेकर बच्चों की दक्षता पूर्ण करवा ली जाएगी।

पालकों ने भरोसा दिलाया कि कल से बच्चों को नियमित शाला भेजेंगे। बच्चों को नियमित भेजने के लिए शाला के शिक्षकों द्वारा गत वर्ष भी प्रयास किए गए थे जिससे उपस्थिति में 30-40% तक इजाफा हुआ। मोबाइल द्वारा भी नियमित संपर्क किया जाता है। इस प्रयास के लिए बीआरसी श्री राजाराम कांडूड़े, बीईओ श्री बनसिंह निगवाल ,सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रमोदकुमार वर्मा,उपप्राचार्य श्री मनोजकुमार जैन द्वारा सराहना करते हुए पालकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से शाला भेजे ताकि उन्हें शासन द्वारा प्रदाय की जाने वाली योजनाओं का लाभ मिल सके