Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Nimach

ग्रामीणजनों की मूलभूत समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन

By Mohan Sharma
August 4, 2026 2 Min Read
0

चंद्रशेखर जयसवार नीमच /(04 अगस्त 2026) नीमच। ग्राम पंचायत धामनिया के अंतर्गत आने वाले ग्राम झांझरवाड़ा की मूलभूत समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ ने झांझरवाड़ा के सरपंच को सौंपा ज्ञापन। जिसमें ग्राम पंचायत झांझरवाड़ा के आने जाने वाले मुख्य मार्ग के बीचों बीच ग्राम में सप्लाई होने वाले पेयजल के पानी का वाल जो कि सड़के के बीच में बना होने व ग्रामीणजनों के द्वारा घरेलु एवं बाहरी उपयोग हेतु पानी का निकास व कई जगह नालिया नहीं होने व दुरूस्त नहीं होने से गन्दा पानी वाल के अन्दर जाता है जिससे ग्रामीजनों को दुषित पानी सप्लाई होने के साथ साथ कई तरह की घातक बिमारियां का डर बना रहता है जिसको भी पानी का वाल किसी अन्य और व्यवस्थित जगह लगाने व नालियां को व्यवस्थित करा मुख्य नाले से जोड़े जाने साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में बना एक कुआं जिसके चारों तरफ की मुड़ेर क्षतिग्रस्त होने के कारण आमजन एवं बच्चों में दुर्घटना का अंदेशा हमेशा बना रहता है। उसको भी बाऊण्डीवाल निर्माण कर दुरूस्त करने व ग्रामीण क्षेत्रों में स्टीट लाईटें आदि से ज्यादा बन्द होने पर उसे भी तुरन्त चालु करने का ज्ञापन सौंप तुरन्त उपर दर्शाये सभी ग्रामीणजनों की समस्याओं को जल्द से जल्द एवं शीघ्र निराकरण की मांग की। क्योंकि वर्षाकाल होने के कारण गन्दे पानी में कई तरह के जीव जन्तु अपना पैर पसार लेते है। जिससे बिमारियां निश्चित ही घर सकती है। क्योंकि ऐसे हालत हम इंदौर जैसे शहर के भी देख चुके है। साथ ही लाईटें बन्द होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में जहरीले जीव जन्तु का भय हमेशा बना रहता है। और अक्सर देखने में भी आता है कि अन्धेरे के कारण कई लोगों को जहरीले जीव जन्तु के काटने से उनकी मृत्यु भी हो चुकी है। अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से ग्राम पंचायत धामनिया ग्राम झांझरवाड़ा सरपंच व पंचायत से मांग की है कि उक्त सभी समस्याओं का निराकरण अतिशीघ्र नहीं होता है तो मजबूर हम ग्रामवासियों के साथ पंचायत का घेराव कर आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। जिसमें होने वाली समस्त जवाबदारी शासन, प्रशासन की होगी। इस अवसर पर अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर जायसवार, जिला संयोजक दुर्गाशंकर दशांणा, जिला उपाध्यक्ष मोहन यादव, जिला सचिव रोहित माली, जिला मंत्री दिलीप लालवानी, तहसील अध्यक्ष विनोद खेर (नीमच), राजेन्द्र सिंह, मुकेश, गोविन्द, देवीलाल, अम्बालाल, पारस, भंवरलाल, मनोहरलाल, भेरूलाल, पप्पू, अजय, संजय, सुरेश, कचरू, शंकर एवं महिला मातृशक्तियां उपस्थित रही।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

हरिराम गेहलोत हत्याकांड: न्याय की गूंज से गूंजा सरदारपुर, 28 गांवों से उमड़ा सिर्वी समाज का जनसैलाब

Next

छात्राओं ने किया आंदोलन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER