Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

हरिराम गेहलोत हत्याकांड: न्याय की गूंज से गूंजा सरदारपुर, 28 गांवों से उमड़ा सिर्वी समाज का जनसैलाब

By Mohan Sharma
August 4, 2026 2 Min Read
0

सरदारपुर | कमल सोलंकी धार/ जिले की सरदारपुर तहसील के ग्राम धुलेट निवासी किसान हरिराम गेहलोत की निर्मम हत्या के विरोध में मंगलवार को सिर्वी समाज का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। सरदारपुर तहसील के 28 गांवों से हजारों की संख्या में समाजजन एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजमेर सिंह गोंड एवं विधायक प्रताप ग्रेवाल को सौंपा।प्रदर्शन के दौरान पूरे क्षेत्र में न्याय की मांग बुलंद रही। समाजजनों ने कहा कि हरिराम गेहलोत की हत्या केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ग्राम धुलेट निवासी हरिराम गेहलोत की देवा पिता थावरिया एवं उसके अन्य साथियों द्वारा कथित रूप से अत्यंत नृशंस एवं अमानवीय तरीके से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है तथा लोगों में भय और असुरक्षा की भावना गहरा गई है।सिर्वी समाज ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराई जाए, आरोपियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई की जाए, उनके विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कठोर कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को शासन की ओर से आर्थिक सहायता एवं अन्य आवश्यक राहत प्रदान की जाए।समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय-सीमा में आरोपियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो सिर्वी समाज व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं विभिन्न गांवों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सरदारपुर नगर में निकला यह विरोध प्रदर्शन दिनभर चर्चा का विषय बना रहा और न्याय की मांग को लेकर समाज की अभूतपूर्व एकजुटता देखने को मिली। । सरदारपुर धार से कमल सोलंकी की रिपोर्ट

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

केला फसल मुआवजा राशी को लेकर किसानों में रोष व्याप्त

Next

ग्रामीणजनों की मूलभूत समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER