हर्षोल्लास से मनाई अन्नाभाऊ साठे की जयंती

रमाकांत मोरे बुरहानपुर जिले के शाहपुर नगर के वार्ड नंबर 06 के मातंग समाज जन द्वारा लोकशाहिरअन्नाभाऊ साठे की 106वी जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री वीरेंद्र तिवारी जी नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर परिषद शाहपुर, श्री गोपाल चौधरी जी नगर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नगर परिषद शाहपुर, श्री आकाश राखोंडे जी भाजपा मंडल अध्यक्ष शाहपुर, श्री विनोद चौधरी जी पार्षद प्रतिनिधि वार्ड नंबर 6 नगर परिषद शाहपुर सम्मिलित हुए। सर्वप्रथम आगंतुक अतिथियों द्वारा अन्नाभाऊ साठे व उस्ताद लहुजी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात समाज के प्रतिनिधियों द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया। उद्बोधन की बेला में श्री विनोद चौधरी जी ने समाज द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया इसके लिए उन्होंने बधाई दी और कहा यह कार्यक्रम हर साल मनाया जाना चाहिए।

श्री आकाश राखोंडेजी ने अन्नाभाऊ साठे के अदम्य प्रवास एवं उनके द्वारा लिखी गई किताबों को रसिया में बड़े आदर सम्मान के साथ पढ़ा जाता है बताया। एवं उद्बोधन की अंतिम कड़ी में शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधी श्री वीरेंद्र तिवारी जी ने लोकशाहिर अन्नाभाऊ साठे को महान समाज सुधारक के रूप में बताते हुए उनके द्वारा रचित किताबें एवं पोवाडें जो महाराष्ट्र मैं आज भी प्रचलित है गाए एवं सुने जाते है विषय में बताया। कार्यक्रम में श्री सूपडूं शंकर सिरसाठ, श्री रविंद्र शेलार, श्री अरुण शिरसाट, श्री भगवान कजबे, श्री सुधाकर कजबे, श्री संतोष तायडे, श्री ईश्वर वानखेडे, श्री किरण शेलार, श्री योगेश सिरसाठ श्री अर्जुन सिरसाठ समाज के महिला बच्चे एवं लहूजी शक्ति सेना के युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।