नारायणा की जर्जर पुलिया से कांवड़ यात्रियों को भारी परेशानी, हादसे का बढ़ा खतरा

इरफान अंसारी उज्जैन/महिदपुर (नारायणा) | SJ NEWS सावन माह में महिदपुर-उज्जैन मार्ग स्थित नारायणा की जर्जर पुलिया से गुजर रहे कांवड़ यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया की खराब स्थिति के कारण श्रद्धालुओं में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सावन के दौरान इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री गुजरते हैं, लेकिन पुलिया की मरम्मत नहीं होने से आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। ग्रामीणों और यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि पुलिया की तत्काल मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए।गौरतलब है कि यह क्षेत्र पहले भी बारिश और पुलिया से जुड़े हादसों के कारण चर्चा में रहा है, जिससे स्थानीय लोग समय रहते आवश्यक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
