38 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के बाद शिक्षा विद् सादिक मंसूरी का सम्मान

इरफान अंसारी उज्जैन | SJ NEWS उज्जैन। सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शिक्षा विद् सादिक मंसूरी के 38 वर्षों की कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित शिक्षकीय सेवाओं के उपलक्ष्य में उनके सेवानिवृत्त होने पर होटल विक्रमादित्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल के नेतृत्व में सादिक मंसूरी का पुष्पमाला पहनाकर एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन, समाजसेवी शाकिर शेख, शरीफ खान, अनुदीप गंगवार एवं इकबाल उस्मानी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी उन्हें पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम की जानकारी सोसाइटी के प्रचार सचिव चेतन ठक्कर एवं प्रवक्ता सैयद आशिक अली ने दी।