श्मशान घाट में हुई चोरी का महिदपुर पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

SJ NEWS उज्जैन | इरफान अन्सारी ▪️ करीब 50 हजार रुपए का चोरी गया सामान बरामद▪️ चोरी का माल खरीदने वाले भी बनाए गए आरोपी▪️ सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेलउज्जैन जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह एवं एसडीओपी महिदपुर श्री ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा के मार्गदर्शन में थाना महिदपुर पुलिस ने श्मशान घाट में हुई चोरी की वारदात का महज दो दिन में खुलासा कर दिया।घटना का विवरण:दिनांक 30 जुलाई 2026 को थाना महिदपुर में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि 28-29 जुलाई की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने सत्या श्मशान घाट, महिदपुर स्थित कमरे का नकूचा तोड़कर वहां रखी ब्लोअर मशीन, पंखा, माइक मशीन, माइक, सीसीटीवी कैमरे का मेमोरी कार्ड, चिलम यूनिट सहित अन्य लोहे का सामान चोरी कर लिया।पुलिस ने मामले में धारा 331(4), 305(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस कार्रवाई:तकनीकी साक्ष्यों एवं विवेचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी—शोहराब पिता अजीजअसलम उर्फ वकार पिता मुस्लिमरईश पिता बब्बू उर्फ बबलूअकरम पिता मोहम्मद गनीसभी निवासी महिदपुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लगभग 50 हजार रुपए कीमत का सामान बरामद किया गया। चोरी का सामान खरीदने वालों को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।सभी आरोपियों को न्यायालय महिदपुर में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।आपराधिक रिकॉर्ड:मुख्य आरोपी शोहराब खान के विरुद्ध वर्ष 2010 से 2026 के बीच बलवा, रास्ता रोककर मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी जैसे तीन अपराध दर्ज हैं। वहीं आरोपी अकरम शाह के विरुद्ध वर्ष 2018 में बलवा का एक प्रकरण दर्ज है।सराहनीय भूमिका:इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री अशोक पाटीदार, उनि अन्नपूर्णा कठेरिया, सउनि पन्नालाल अलावे सहित थाना महिदपुर पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।