चार दशक से अधिक की पुलिस सेवा के बाद पाँच वरिष्ठ अधिकारियों को उज्जैन पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

उज्जैन | SJ NEWS इरफान अन्सारी / उज्जैन पुलिस परिवार के लिए 31 जुलाई 2026 का दिन भावुक और गौरवपूर्ण रहा। पुलिस विभाग में वर्षों तक अनुशासन, निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी सेवाएं देने वाले पाँच वरिष्ठ अधिकारियों ने अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने एवं स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद विभाग से विदाई ली।पुलिस कंट्रोल रूम, उज्जैन में आयोजित सम्मान एवं विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा गया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में अनुशासन, निष्पक्षता, संवेदनशीलता और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय देते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को बढ़ाया।समारोह में वक्ताओं ने कहा कि पुलिस सेवा में चार दशक से अधिक का अनुभव केवल नौकरी का समय नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने

और जनसेवा के प्रति समर्पण की मिसाल है। इन अधिकारियों ने अपने सेवाकाल में अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर विभाग के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।सेवानिवृत्त अधिकारीगण:🔹 उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह शक्तावत🔹 सहायक उप निरीक्षक मान सिंह राणा🔹 कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री विक्रम चौधरी🔹 सहायक उप निरीक्षक उमराव सिंह मालवीय🔹 उप निरीक्षक सुरेश सिंह जाट (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति)समारोह के अंत में उज्जैन पुलिस परिवार ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके गौरवशाली सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
