Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Ujjain

विश्व स्काउट दिवस पर ‘एक विश्व, एक स्कार्फ, एक शपथ’ थीम के साथ हुआ आयोजनकलेक्टर कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक को पहनाया गया स्कार्फ, बच्चों ने स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का दिया संदेश

By Mohan Sharma
August 1, 2026 2 Min Read
0

गुना भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ, गुना द्वारा वार्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को विश्व स्काउट दिवस का आयोजन जिला संघ कार्यालय पर उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “एक विश्व, एक स्कार्फ, एक शपथ” थीम पर किया गया, जिसमें स्काउट-गाइड के मूल्यों, अनुशासन, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ, गुना के पदेन अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्य आयुक्त श्री आलोक जैन एवं जिला कमिश्नर (स्काउट) एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री समर सिंह राठौड़ के निर्देशन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल को स्काउट स्कार्फ पहनाकर की गई। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल, संयुक्त कलेक्टर डॉ. संजीव खेमरिया, जिला पंचायत के श्री राजेश शर्मा तथा सहायक कमिश्नर श्री हरिदत्त शर्मा को भी स्कार्फ पहनाकर विश्व स्काउट दिवस की शुभकामनाएं दी गईं एवं स्काउट आंदोलन के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर जिला संघ के पदाधिकारियों ने स्काउट-गाइड के नियम, प्रतिज्ञा एवं सेवा भावना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और जनजागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंतर्गत जाटपुरा स्थित स्काउट-गाइड कार्यालय परिसर में स्काउट एवं गाइड विद्यार्थियों द्वारा श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। एम.एल.बी. कन्या विद्यालय, कैंट बालक विद्यालय एवं उत्कृष्ट विद्यालय के स्काउट-गाइड दलों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन डीओसी स्काउट श्री जितेंद्र ब्रह्मभट्ट ने किया। इस अवसर पर जिला सचिव श्री प्रताप नारायण मिश्रा, डीओसी गाइड श्रीमती राखी नामदेव, रेंजर लीडर श्री अरुण शुक्ला, श्री अमरीश कुस्तवार, श्री एल.एन. साहू, जिला काउंसलर श्री नीतेश जैन, श्री आलोक शर्मा, श्री जयदीप रावत सहित स्काउट-गाइड परिवार के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

श्मशान घाट में हुई चोरी का महिदपुर पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Next

एसपी धार ने मनावर के खेरवा गांव में किया जन संवाद

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER