Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Ujjain

भव्य रूप में सज रहा बाबा महाकाल की सवारी मार्ग, वॉल पेंटिंग से निखरेगा धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप

By Mohan Sharma
August 1, 2026 2 Min Read
0

| SJ Newsरिपोर्ट: इरफान अंसारी / श्रावण माह में निकलने वाली बाबा महाकाल की प्रथम सवारी को लेकर उज्जैन नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सवारी मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के अंतिम चरण के साथ अब मार्ग के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर सवारी मार्ग को आकर्षक और भव्य स्वरूप देने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है।हरसिद्धि पाल से रामघाट तथा सत्यनारायण मंदिर से छत्री चौक तक चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

रामानुज कोट से रामघाट मार्ग तक प्रभावित भवनों पर ग्रीन नेट लगाए जा रहे हैं, जबकि रिटेनिंग वॉल और मार्ग की दीवारों पर सिंहस्थ महापर्व, साधु-संतों और धार्मिक स्थलों पर आधारित आकर्षक वॉल पेंटिंग बनाई जा रही है। इससे सवारी मार्ग को धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप के साथ नया आकर्षण मिलेगा।स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष फोकसनगर निगम ने सवारी मार्ग की स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता दी है। सीमेंट-कंक्रीट सड़क और चैंबर निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। रामघाट स्थित राणोजी की छत्री पर डोम निर्माण, पेयजल व्यवस्था, सूचना संकेतक, नालियों और चैंबरों की सफाई तथा फायर फाइटर के माध्यम से घाटों की धुलाई का कार्य भी किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए अस्थायी अतिक्रमण भी लगातार हटाए जा रहे हैं।15 मीटर चौड़े नए मार्ग से निकलेगी पहली सवारीसत्यनारायण मंदिर से छत्री चौक तक लगभग 425 मीटर लंबे और 15 मीटर चौड़े नवनिर्मित मार्ग का चौड़ीकरण अंतिम चरण में है। वर्तमान में ग्रीन नेट लगाने, कोबल स्टोन की फिनिशिंग, चैंबरों को ढकने और पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य जारी है। कार्य पूर्ण होते ही श्रावण माह की पहली बाबा महाकाल सवारी इसी नए मार्ग से निकलेगी, जिससे श्रद्धालुओं को अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित आवागमन की सुविधा मिलेगी।नगर निगम का कहना है कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूरी कर श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित, सुविधाजनक और आकर्षक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

श्रावण मास में श्रद्धालुओं के लिए 3 स्थानों पर निशुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था

Next

महाकाल सवारी मार्ग पर निगम का एक्शन, नालियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER