महाकाल सवारी मार्ग पर निगम का एक्शन, नालियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए

उज्जैन ब्रेकिंग | SJ Newsरिपोर्ट: इरफान अंसारी/ बाबा महाकाल की सवारी के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उज्जैन नगर निगम ने शनिवार को महाकाल सवारी मार्ग पर नालियों के ऊपर किए गए अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर गोपाल मंदिर, छत्री चौक, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर से कमरी मार्ग, होटल वाली गली सहित सवारी मार्ग से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में जेसीबी मशीन की सहायता से नालियों पर किए गए अस्थायी एवं अवैध निर्माण हटाए गए। कार्रवाई के बाद मार्ग को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाया गया।निगम आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाबा महाकाल की सवारी के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए मार्ग पर किसी भी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सवारी मार्ग पूरी तरह सुगम और सुरक्षित रहे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।यह कार्रवाई भवन अधिकारी राजकुमार राठौर, भवन निरीक्षक शिवम गुप्ता, रिमूवल गैंग प्रभारी मोनू थनवार तथा नगर निगम की रिमूवल गैंग ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में की।व्यापारियों से निगम की अपीलनगर निगम ने सभी दुकानदारों और व्यापारियों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों का सामान नालियों, फुटपाथ या सार्वजनिक मार्ग पर न रखें तथा निर्धारित सीमा में ही व्यवसाय करें। निगम ने कहा कि बाबा महाकाल की सवारी के दौरान शहर में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए सवारी मार्ग को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाए रखने में सभी नागरिकों और व्यापारियों का सहयोग आवश्यक है।