श्रावण मास में श्रद्धालुओं के लिए 3 स्थानों पर निशुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था

SJ NEWS उज्जैनरिपोर्ट: इरफान अंसारी उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा पूरे श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं, यात्रियों एवं कांवड़ यात्रियों के लिए शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर निशुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है।देवास रोड, इंदौर रोड तथा बड़नगर स्थित मुरलीपुरा चौराहा पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को सम्मानपूर्वक भोजन कराया जा रहा है। शनिवार को महापौर मुकेश टटवाल ने नागझरी एवं इंदौर रोड स्थित भोजन प्रसादी केंद्रों का निरीक्षण किया

और स्वयं श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी परोसकर सेवा में सहभागिता निभाई।महापौर ने कहा कि श्रावण मास में देशभर से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसी उद्देश्य से यह निशुल्क भोजन सेवा संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सेवा करना सौभाग्य की बात है और मंदिर समिति की यह पहल सेवा एवं आतिथ्य की भावना को और सशक्त करती है।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य प्रकाश शर्मा, कैलाश प्रजापत एवं डॉ. योगेश्वरी राठौर भी उपस्थित रहे।