Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Ujjain

वार्डों में खाली प्लॉटों की शत-प्रतिशत सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें – निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा

By Mohan Sharma
August 1, 2026 2 Min Read
0

SJ NEWS उज्जैन इरफान अंसारी उज्जैन/ नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने वार्ड क्रमांक 23 के क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री रजत मेहता के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर सती गेट से छत्री चौक तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य एवं सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने नमकमंडी, कलालसेरी, नृसिंह मंदिर, छोटा सराफा, लखेरवाड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया।

उन्होंने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य निरीक्षक को निर्देश दिए कि वार्ड में स्थित सभी खाली पड़े प्लॉटों की शत-प्रतिशत सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि गंदगी एवं मच्छरों के प्रकोप को रोका जा सके।इस दौरान टाटा कंपनी द्वारा किए जा रहे पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। निगम आयुक्त ने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा नालियों एवं चैंबरों की प्रभावी सफाई कराने के निर्देश दिए, जिससे जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।निगम आयुक्त ने गोपाल मंदिर निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही गोपाल मंदिर एवं छत्री चौक क्षेत्र का भ्रमण कर दुकानों के बाहर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, सहायक यंत्री श्री दिलीप नोधाने, स्वास्थ्य निरीक्षक श्री विजय बाली सहित नगर निगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

आत्मउत्थान वर्षावास 2026 मैं गुरुदेव ने श्रद्धालुओं को दिया आत्म चिंतन का संदेश

Next

महापौर मुकेश टटवाल ने पैदल भ्रमण कर महाकाल सवारी मार्ग की तैयारियों का लिया जायजा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER