Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Ujjain

उज्जैन ऑपरेशन ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का सफल समापन : जनजागरूकता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को पुलिस अधीक्षक उज्जैन ने किया सम्मानित

By Mohan Sharma
August 1, 2026 3 Min Read
0

इरफान अंसारी उज्जैन/▪️पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में संपूर्ण मध्यप्रदेश में दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई तक संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान *”ऑपरेशन नशे से दूरी है जरूरी 2.02″* के अंतर्गत जिला उज्जैन पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर जनजागरूकता गतिविधियाँ संचालित की गईं। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जनसहभागिता सुनिश्चित करना था।पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में अभियान के प्रारंभ में जिले के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय 50 से अधिक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में उन्हें अभियान की रूपरेखा से अवगत कराते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से अधिकाधिक लोगों तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने हेतु प्रेरित किया गया।

इस दौरान सभी इन्फ्लुएंसर्स से रील, वीडियो एवं अन्य डिजिटल कंटेंट तैयार कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने का आग्रह किया गया।बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा यह घोषणा भी की गई थी कि अभियान के अंतर्गत तैयार की गई रील्स एवं डिजिटल कंटेंट में जिन इन्फ्लुएंसर्स की पोस्ट सर्वाधिक प्रभावशाली रहेगी तथा जिन्हें सर्वाधिक रीच, व्यूज, लाइक्स, कमेंट्स एवं शेयर प्राप्त होंगे, उन्हें अभियान के समापन पर पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।🔹उक्त घोषणा के अनुरूप आज दिनांक 01.08.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, उज्जैन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक उज्जैन के अध्यक्षता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण करणदीप सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पूर्व श्री आलोक शर्मा की उपस्थिति रही ।

कार्यक्रम में अभियान से जुड़े सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को आमंत्रित कर “ऑपरेशन नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान में उनके सक्रिय एवं सराहनीय योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा उनके प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी गई।कार्यक्रम के दौरान अभियान के अंतर्गत सर्वाधिक प्रभावशाली एवं व्यापक जनपहुंच वाली रील्स तैयार करने वाले इन्फ्लुएंसर्स को पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा प्रशस्ति-पत्र (Certificate of Appreciation) प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि सोशल मीडिया आज जनजागरूकता का अत्यंत प्रभावी माध्यम बन चुका है और समाजहित के ऐसे अभियानों में युवाओं एवं कंटेंट क्रिएटर्स की सहभागिता से सकारात्मक संदेश लाखों लोगों तक प्रभावी रूप से पहुँचता है।

उन्होंने सभी इन्फ्लुएंसर्स से भविष्य में भी पुलिस के जनहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में इसी प्रकार सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी इन्फ्लुएंसर्स ने भी भविष्य में नशामुक्त समाज के निर्माण तथा अन्य सामाजिक एवं जनहितकारी अभियानों में उज्जैन पुलिस के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।*🔹जिला उज्जैन पुलिस द्वारा भविष्य में भी समाजहित एवं जनजागरूकता से संबंधित अभियानों में आमजन एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सकारात्मक संदेश जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।*

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सायता के सरपंच लोकेंद्र सिंह पटेल ने अपने पिता स्वर्गीय हरे सिंह पटेल की पुण्यतिथि पर रक्तदान एवं पौधारोपण करवा कर एक अनुकरणीय पहल की

Next

उज्जैन महाकाल थाना पुलिस की संवेदनशीलता से 76 वर्षीय वृद्धा सकुशल परिजनों से मिलीं

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER