Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

सायता के सरपंच लोकेंद्र सिंह पटेल ने अपने पिता स्वर्गीय हरे सिंह पटेल की पुण्यतिथि पर रक्तदान एवं पौधारोपण करवा कर एक अनुकरणीय पहल की

By Mohan Sharma
August 1, 2026 2 Min Read
0

। रिपोर्टर नवीन रायली समीपस्थ ग्राम सायता में पिता के प्रथम पुण्य स्मरण दिवस पर परिवार द्वारा रक्तदान शिविर के साथ पौधारोपण कर समाज में अनुकरणीय पहल की। शनिवार को नर्मदा तट स्थित ग्राम सायता के सरपंच लोकेंद्र सिंह पटेल एवं परिवार ने नेत्रदानी स्व हरेसिह पटेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर लगाया एवं मां नर्मदा किनारे स्थित बच्ची माय की कुटिया के परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए। उल्लेखनीय है कि स्व हरेसिंह पटेल के निधन पर परिवार द्वारा उनके नेत्रदान किए थे। लोकेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि स्व पिता हरेसिंह पटेल ने अपना पूरा जीवन समाजसेवा के प्रति समर्पित किया था। उनसे ही प्रेरणा पाकर हमने उनके प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर एवं पौधारोपण कार्यकम किया। इस अवसर पर श्रद्धाजलि सभा में प्रहलाद सिंह तंवर, मनोज जोशी, कैलाश दरबार, सुधीर सराफ एवं कुणाल दुबे आदि ने श्रद्धांजलि स्वरूप विचार रखे। प्रथम पुण्य स्मरण दिवस पर डॉ आशीष दुबे एवं डॉ संजय पटेल के मार्गदर्शन में विनायक बल्ड बैंक धामनोद की टीम द्वारा रक्तदान प्रकिया कराई गई। शिविर में लगभग 35 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया।

इसके साथ ही परिसर में 50 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। आयोजन में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शीला पटेल ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक आत्माराम पटेल, राजेंद्र यादव, बड़वानी भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव, हेमन्त सोनी, राजीव पटेल, मांगीलाल गाडगे, सुरेन्द्र राठौर, योगेन्द्र चौहान, जयसिंह मंडलोई,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकुश जायसवाल, जिला महामंत्री प्रकाश पाटीदार, मंडल अध्यक्ष दीपक पटेल, मनीष पाटीदार, प्रहलाद राठौर, रामेश्वर यादव, मोतीराम वर्मा, सतीश पटेल, अभिषेक भटोरे सहित बड़ी संख्या मे नागरिकों ने उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित की।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं का ताप्ती सेवा समिति ने किया भव्य स्वागत

Next

उज्जैन ऑपरेशन ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का सफल समापन : जनजागरूकता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को पुलिस अधीक्षक उज्जैन ने किया सम्मानित

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER