म्याना में सावन मास के पावन अवसर पर बह रही श्रीराम कथा ज्ञान गंगा

*म्याना। सावन मास के पवित्र अवसर पर म्याना के हनुमान चौराहा मंदिर पर इन दिनों भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण देखने को मिल रहा है। यहां श्रद्धालुओं के लिए श्रीराम कथा ज्ञान गंगा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। ये श्रीराम कथा का शुभारंभ 30 जुलाई से हुआ है, जो 27 अगस्त को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगी। कथा के समापन अवसर पर कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। श्रीराम कथा का वाचन कथा व्यास पंडित मोनू महाराज डुंगासरा हाड़ा वाले द्वारा किया जा रहा है। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों और मर्यादा से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया जा रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।आयोजकों ने समस्त म्याना एवं आसपास के क्षेत्रवासियों से अपील की है कि सावन के इस पवित्र माह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण करें और धर्मलाभ अर्जित करें।इस धार्मिक आयोजन का आयोजन म्याना एवं म्याना आसपास के समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया जा रहा है।सावन के पावन माह में हनुमान चौराहा मंदिर पर बह रही श्रीराम कथा ज्ञान गंगा श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनी हुई है।म्याना से मोहन शर्मा की खबर