सेवा निवृत्ति सहायक उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र पवैया को भावभीनी विदाई, पुलिस विभाग सहित गृह ग्राम म्याना में हुआ सम्मान

म्याना पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद सहायक उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र पवैया सेवानिवृत्त हुए। उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने प्रकाश चन्द्र पवैया के सेवाकाल के अनुभवों को सुना और उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र, शॉल-श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। पुलिस परिवार की ओर से भी उनके आगामी जीवन के लिए सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। वहीं अपने गृह ग्राम म्याना पहुंचने पर भी सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र पवैया का परिवारजनों, मित्रों एवं रिश्तेदारों ने आत्मीय स्वागत किया।

म्याना हनुमान मंदिर पर आयोजित सम्मान कार्यक्रम में लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लोगों ने उनके पुलिस विभाग में दिए गए सेवाकाल को याद करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद जीवन की एक नई पारी की शुरुआत हो रही है। सभी ने कामना की कि आने वाला समय उनके और उनके परिवार के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि से भरा रहे। पुलिस सेवा से सम्मानजनक विदाई और गृह ग्राम में अपनों का स्नेह—प्रकाश चन्द्र पवैया के लिए यह अवसर यादगार बन गया।इस अवसर पर परिवार,रिश्तेदार ,एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे
