Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

लगातार वर्षा के बीच जिला पुलिस एवं प्रशासन हाई अलर्ट

By Mohan Sharma
July 31, 2026 2 Min Read
0

रमाकांत मोरे बुरहानपुर/ कलेक्टर एवं एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया व्यापक निरीक्षण, ताप्ती नदी सहित सभी घाटों पर चौकस निगरानी के निर्देश**सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए घाटो एवं जल भराव क्षेत्र में विशेष बेरीगेटिंग व्यवस्था कर पुलिस , होमगार्ड एवं विशेष पुलिस अधिकारियों के जवानों की तैनाती की गई है।*जिले में निरंतर हो रही वर्षा तथा ताप्ती नदी सहित विभिन्न नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। नागरिकों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए शुक्रवार को कलेक्टर श्री हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने शहर एवं आसपास के संवेदनशील जलभराव क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक रेणुका झील पहुंचे, जहां उन्होंने झील के जलस्तर, जल निकासी तथा पानी के बहाव का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। इसके पश्चात राजघाट पहुंचकर जलस्तर की स्थिति का निरीक्षण किया तथा मौके पर तैनात पुलिस बल से चर्चा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जलभराव वाले सभी क्षेत्रों में चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

नगरीय क्षेत्र में जल निकासी एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव से आवश्यक जानकारी लेते हुए कार्यवाही के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही अधिकारियों ने हतनूर पुल का भी निरीक्षण कर वहां जलभराव की स्थिति का जायजा लिया तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए।ताप्ती नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा नदी तटों एवं घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है। नागझिरी घाट, पीपल घाट, राजघाट, हतनूर सहित जिले के सभी प्रमुख घाटों एवं संभावित जलभराव वाले स्थलों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। आपदा की किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशिक्षित आपदा मित्र भी पूरी तरह सक्रिय एवं तैयार हैं। जिले में लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए अधिकारीगण मैदानी स्तर पर लगातार भ्रमण कर स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जिला प्रशासन प्रत्येक परिस्थिति पर सतत नजर बनाए हुए है। जिला पुलिस एवं प्रशासन ने अपील की है कि, जलभराव वाले क्षेत्रों एवं नदी-नालों के समीप न जाएं, उफनते हुए नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला कंट्रोल रूम के माध्यम से सतत मॉनिटरिंग एवं समन्वय किया जा रहा है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

दो दिन लगातार बारिश होने से खेतों में घुसा पानी हर गांव हर मोहल्ले में पानी ही पानी

Next

आधी रात सफल सिजेरियन, दो मुंह वाले बछड़े को निकालकर बचाई भैंस की जान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER