दो दिन लगातार बारिश होने से खेतों में घुसा पानी हर गांव हर मोहल्ले में पानी ही पानी

सुरज दहे बुरहानपुर/ जिले के खकनार तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत दोईफोड़ीया ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से नाले यह नदियों का पानी किसानों के खेतों से बह रहा हैं ग्रामीण बबलु डुडवे ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के दूसरे दिन से तेज बारिश होने से नदी नाले में समा नहीं रहा है पानी खकनार तहसील के अंतर्गत आने वाले 90 पंचायतों के खेतों और गाली मोहल्ले में पानी ही पानी बह रहा है ग्रामीणों का कहना है कि बारिश तो अच्छी हो रही हैं लेकिन किसानों की चिता बढ़ गई है जादा बारिश होने से खेतों में लगी फ़सलों का नुकसान हुआ है नदी नाले वाले खेतों के पास वाले किसानों का ज्यादा से ज्यादा नुकसान हुआ है फिर किसान फ़सल को लेकर चिंतित हो गए हैं जो अपनी मेहनत से मक्का तुवर सोयाबीन हल्दी केला उड़द मूंग पर भारी पानी का असर होगा इससे नुकसान काफी किसानों का होगा इसलिए सरकार प्रशासन द्वारा भी भारी बारिश होने की संभावना को लेकर ग्रामीणों से अपील की है कि अपने ही घर में रहे सुरक्षित रहे और अपनों का भी ख्याल रखें और लगातार बारिश होने की संभावना हो रही है ।
