निगम मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजितमहापौर मुकेश टटवाल ने भगवद्गीता एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया सम्मानित

SJ NEWS उज्जैनरिपोर्ट: इरफान अंसारी निगम मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजितमहापौर मुकेश टटवाल ने भगवद्गीता एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया सम्मानित उज्जैन। नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को नगर निगम परिवार से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के सम्मान में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर मुकेश टटवाल ने कर्मचारियों को शाल, श्रीफल, भगवद्गीता, प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखी और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं

।सम्मानित होने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों में सहायक राजस्व निरीक्षक राधेश्याम, चालक राजेंद्र मोरे, स्वास्थ्य विभाग के मेट असलम, सफाई संरक्षक अशोक, ताजुद्दीन एवं ओमप्रकाश, पीएचई विभाग के अनिरुद्ध पंड्या, इशाक हुसैन, रमेश तथा अशोक जोशी शामिल रहे।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य डॉ. योगेश्वरी राठौर, पार्षद शिवेंद्र तिवारी, लीला वर्मा, दिलीप परमार, छोटेलाल मंडलोई, पार्षद प्रतिनिधि बालकृष्ण पटेल, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, मनोज मौर्य, संजेश गुप्ता, सहायक आयुक्त रविकांत मगरदे, कर्मचारी संघ से डॉ. पवन व्यास, नितिन मुसले, रमेश रघुवंशी, पी.एल. टटवाल, अजय गुप्ता सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
