Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

आधी रात सफल सिजेरियन, दो मुंह वाले बछड़े को निकालकर बचाई भैंस की जान

By Mohan Sharma
July 31, 2026 1 Min Read
0

गुना जिले के बीनागंज ग्रामीण क्षेत्र निवासी पशुपालक श्री रामखेलावन मीणा की भैंस को प्रसव के दौरान गंभीर समस्या (डिस्टोकिया) होने के कारण सामान्य डिलीवरी संभव नहीं हो पा रही थी। इसके बाद 30 जुलाई की रात उसे तत्काल जिला पशु चिकित्सालय, गुना लाया गया।डॉ. समर सिंह राठौर, उपसंचालक, पशुपालन विभाग के निर्देशन में पशु शल्यक्रिया विशेषज्ञ डॉ. हरवीर सिंह धाकरे ने रात करीब 12 बजे सफल सिजेरियन ऑपरेशन कर भैंस के गर्भ से बछड़े को बाहर निकाला। जांच में पाया गया कि बछड़ा दो मुंह वाला था,

जिसके कारण सामान्य प्रसव संभव नहीं हो सका।इस जटिल शल्यक्रिया में डॉ. राघवेंद्र नरवरिया ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। वहीं जिला पशु चिकित्सालय की टीम के सदस्य ऋषि, सोनू एवं महेश ने ऑपरेशन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।पशुपालन विभाग के अनुसार जिला पशु चिकित्सालय, गुना में गाय, भैंस एवं डॉग्स सहित विभिन्न पशुओं की जटिल शल्यक्रियाएं नियमित रूप से डॉ. हरवीर सिंह धाकरे द्वारा की जाती हैं। इस सफल ऑपरेशन से एक बार फिर जिला पशु चिकित्सालय की विशेषज्ञ सेवाओं और चिकित्सकीय दक्षता का परिचय मिला।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

लगातार वर्षा के बीच जिला पुलिस एवं प्रशासन हाई अलर्ट

Next

किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत का जाट महासभा गुना ने किया स्वागत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER