Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

एसडीओपी श्वेता शुक्ला के मुख्य अतिथि एवं थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया

By Mohan Sharma
July 31, 2026 3 Min Read
0

। रिपोर्टर नवीन रायली नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आज थाना कसरावद द्वारा पैरामाउंट स्कूल, कसरावद में गरिमामयी समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन समारोह में अभियान के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पत्रकारगण, विद्यालयों, स्वयंसेवकों, ग्राम सुरक्षा समितियों, सहयोगी संस्थानों तथा उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों की सराहना करते हुए सभी सम्मानित प्रतिभागियों के योगदान की प्रशंसा की गई तथा भविष्य में भी समाज को नशामुक्त बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया गया।पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर (ग्रामीण) जोन श्री अनुराग के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल के नेतृत्व में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 30.07.2026 को थाना कसरावद पुलिस द्वारा पैरामाउंट स्कूल,

कसरावद में अभियान का गरिमामयी समापन समारोह आयोजित किया गया।समारोह में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती श्वेता शुक्ला, कार्यालय मंडलेश्वर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में पैरामाउंट स्कूल के प्राचार्य अखिलेश पाटीदार समाजसेवी नरेंद्र बराड़िया ,यशवंत कर्मा ,अमित कुशवाह, पत्रकार नवीन रायली देवदत्त एक्कल अनिश ख़ान, किशोर भार्गव , सेवक राम चौबे अबरार खान राजेश सुल्ताने बंटी सूफी अजय कुशवाहा एवं पत्रकारगण, विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्रतिनिधिगण, स्वयंसेवक, ग्राम सुरक्षा समितियों के सदस्य, सहयोगी संस्थानों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा पुलिस विभाग के एएसआई शत्रुघ्न देशमुख सूचना संकलन के हरिओम कौशिक एवं अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।समापन समारोह के दौरान अभियान के 15 दिवसीय संचालन के दौरान आयोजित रैली, जनजागरूकता कार्यक्रम, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में व्याख्यान, नुक्कड़ संवाद, शपथ ग्रहण, प्रचार-प्रसार एवं अन्य जागरूकता गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपस्थित वक्ताओं ने अभियान को सफल बनाने में पत्रकारों, शिक्षण संस्थाओं, स्वयंसेवकों, ग्राम सुरक्षा समितियों तथा सहयोगी संस्थानों की सक्रिय भूमिका की मुक्तकंठ से सराहना की।इस अवसर पर अभियान के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान देने वाले पत्रकारगण, विद्यालयों, स्वयंसेवकों, ग्राम सुरक्षा समितियों, सहयोगी संस्थानों तथा उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रतिभागियों को समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता फैलाने, युवाओं को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने तथा अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में उल्लेखनीय योगदान हेतु अभिनंदित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती श्वेता शुक्ला ने कहा कि नशे के विरुद्ध संघर्ष केवल पुलिस अथवा प्रशासन का दायित्व नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी सम्मानित प्रतिभागियों से भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए युवाओं को नशे से दूर रखने एवं स्वस्थ, सुरक्षित तथा जागरूक समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया तथा आमजन से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें, दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें तथा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराकर समाज को सुरक्षित एवं नशामुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करें।उक्त गरिमामयी समापन समारोह थाना प्रभारी थाना कसरावद निरीक्षक इन्द्रेश त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। थाना कसरावद पुलिस ने सभी नागरिकों, संस्थाओं एवं सहयोगी विभागों के प्रति अभियान को सफल बनाने में दिए गए अमूल्य सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनहित एवं सामाजिक जागरूकता के ऐसे अभियानों में सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का आग्रह किया। करते हुए भविष्य में भी जनहित एवं सामाजिक जागरूकता के ऐसे अभियानों में सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का आग्रह किया।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

वितरण में अव्यवस्था से किसानों में आक्रोश, जांच और कार्रवाई की मांग तेज।सरदारपुर धार से कमल सोलंकी

Next

बिजली कटौती को लेकर मूलठान ग्रिड पर कांग्रेस पार्टी का धरना एवं ज्ञापन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER