बिजली कटौती को लेकर मूलठान ग्रिड पर कांग्रेस पार्टी का धरना एवं ज्ञापन

। रिपोर्टर नवीन रायली आज कसरावद तहसील के ग्राम मुलठान में रात्रि के समय बिजली कटौती से आम जनता की परेशानी को देखते हुए, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव जी एवं पूर्व कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री सचिन यादव जी के निर्देशानुसार विद्युत वितरण केंद्र मुलठान में बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों और किसानों के साथ कांग्रेस पार्टी द्वारा बिजली विभाग मैं विरोध प्रदर्शन के साथ ज्ञापन दिया गया ।।कांग्रेस कार्यकर्ता श्री भीम सिंह पटेल ने बताया कि विद्युत वितरण केंद्र मुलठान अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में वर्तमान में रात्रि कालीन एवं दिन में कई बार विद्युत कटौती की जा रही है जिससे आमजन एवं किसानों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वर्षा ऋतु में ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश परिवार कच्चे मकान में निवास करते हैं रात्रि के समय बिजली बंद रहने से अंधकार के कारण सांप बिच्छू जैसे जीव जंतुओं का खतरा लगातार बना रहता है जिससे जनहानि की आशंका भी पड़ जाती है छोटे बच्चों

महिलाओं एवं बुजुर्गों को विशेष रूप से गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री अनिल यादव जी ब्लॉक कांग्रेस श्री अध्यक्ष परशुराम जी यादव श्री जिला पंचायत सदस्य श्री जितेंद्र पटेल जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री लक्ष्मण पटेल कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्री मधुसूदन जी यादव जिला कांग्रेस महासचिव श्री नत्थू जी मोरानिया जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री शंकर सिंह जी सोलंकी पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री अमर सिंह जी पटेल ब्लाक अध्यक्ष श्री मंसाराम वर्मा जी उप मंडलम अध्यक्ष श्री सन्तोष मोरी जी श्रीमती मंजुला बाई राठौड़ श्री महेश यादव श्री मुकेश जी शर्मा श्री मथुरा लाल जी यादव श्री धर्मेंद्र मीणा श्री गजानंद जी सोलंकी श्री भारत यादव श्री मुकेश यादव श्री किशोर मालाकार श्री संजय कुमरावत श्री राजु दरबार श्री गणेश वर्मा श्री सोबु दरबार श्री नरेंद्र सिंह पवार सहित मुलठान क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।।