Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

कसरावद तहसील के सियारामपुरा में नवदंपति की संदिग्ध मौत से सनसनी

By Mohan Sharma
July 30, 2026 2 Min Read
0

रिपोर्टर नवीन रायली *दो वर्ष पहले हुई थी शादी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा मौत के कारणों का खुलासा*खरगोन जिले के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र की खलटांका चौकी अंतर्गत ग्राम सलीमपुरा में बुधवार को एक नवविवाहित दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान प्रवीण लुनीवाल (31 वर्ष) एवं उनकी पत्नी शिलाबाई (27 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोनों का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व हुआ था।जानकारी के अनुसार, दंपति अपने घर में मृत अवस्था में मिले। परिजन दोनों को तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसरावद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बलकवाड़ा थाना पुलिस एवं खलटांका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की।

इसके बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। तथा आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए गए। फिलहाल दंपति की मौत का कारण संदिग्ध बना हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजन गहरे सदमे में है

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

भीलगांव के समाजसेवी दिलीप राठौर ने किया 11 लाख का बड़ा दान जैन तीर्थ मांडवगढ़ तीर्थपेढ़ी को सौंपा चेक

Next

कसरावद के सांदीपनी शासकीय विद्यालय में गुरुपूर्णिमा उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया।

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER