Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

कसरावद के सांदीपनी शासकीय विद्यालय में गुरुपूर्णिमा उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया।

By Mohan Sharma
July 30, 2026 2 Min Read
0

रिपोर्टर नवीन रायली कसरावद,सांदीपनि विद्यालय में मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को नगर के शासकीय सांदीपनि विद्यालय में गुरु पूजन पर्व उत्साह एवं गरिमामय के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश बागदरे, जनपद सदस्य एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल गाडगे, शिक्षा समिति प्रमुख ताराचंद यादव, बीईओ निगवाल, बीआरसी कंदोड़े, सेवानिवृत्त शिक्षक अनिल शर्मा, रामलाल सागोरे, भूरेलाल वर्मा, मन्नालाल जायसवाल एवं आर.एस. पाटीदार उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन अलका पाटीदार ने प्रभावी ढंग से किया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद वर्मा एवं उपप्राचार्य मनोज जैन ने अपने उद्बोधन में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान, अनुशासन और संस्कारों का संदेश दिया। अतिथियों ने भी अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यार्थियों को जीवन में गुरु के मार्गदर्शन का महत्व बताते हुए सदैव ज्ञान और संस्कारों के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा का महत्व एवं भारतीय संस्कृति में गुरु की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। अंत में सभी विद्यार्थियों, अतिथियों एवं विद्यालय स्टाफ के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। पूरे कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय रहा। उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय की इस पहल की प्रशंसा की।कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी अकिल खान एवं पूर्व पार्षद देवदत्त एक्कल उपस्थित रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कसरावद तहसील के सियारामपुरा में नवदंपति की संदिग्ध मौत से सनसनी

Next

चापोरा में अज्ञात जानवर ने तीन पशुओं का कीया शिकार पशुओं की हुई मौत – सुरज दहे

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER