भीलगांव के समाजसेवी दिलीप राठौर ने किया 11 लाख का बड़ा दान जैन तीर्थ मांडवगढ़ तीर्थपेढ़ी को सौंपा चेक

रिपोर्टर नवीन रायली खरगोन जिले के कसरावद के ग्राम भीलगांव के दिलीप राठौर ने किया दान। समाजसेवा और धार्मिक कार्यों में अग्रणी भीलगांव के समाजसेवी *दिलीप राठौर* ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। उन्होंने *धार जिले के मांडवगढ़ तीर्थपेढी निभाव फण्ड* के लिए *11 लाख रुपये* का दान देकर तीर्थ विकास कार्यों में महत्वपूर्ण सहयोग किया।समाजसेवी दिलीप राठौर और उनके पुत्र सत्येंद्र राठौर द्वारा पदाधिकारियों को चेक सौंपा।इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने राठौर के इस सहयोग की मुक्तकंठ से सराहना की और उन्हें दुपट्टा व माला पहनाकर सम्मानित किया।समाजसेवी दिलीप राठौर ने कहा कि तीर्थ स्थानों का संरक्षण और विकास हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। इस पुण्य कार्य में सहयोग कर उन्हें आत्मिक संतुष्टि मिली है।ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि दान की राशि का उपयोग पारदर्शिता के साथ तीर्थपेढी के निभाव और विकास कार्यों में किया जाएगा।दिलीप राठौर के इस कदम से क्षेत्र में सेवा भावना को और बल मिला है। स्थानीय लोगों ने भी उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की है। पत्रकार नवीन रायली, मनोज रायली, कस्ररावद दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास रायली जैन श्री संघ के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जैन, संजय रायली, नितिन रायली, निखिलेश जैन, आदि ने समाजसेवी दिलीप राठौर का आभार माना है