कसरावद थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी के नेतृत्व में ग्राम बलगांव में ग्रामीणों के सहयोग से रैली निकालकर नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया

।। रिपोर्टर नवीन रायली **”नशे से दूरी है जरूरी, नशामुक्त युवा पीढ़ी ही स्वस्थ एवं सशक्त समाज की आधारशिला है। आइए, नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाकर नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।”**· · **ग्राम बलगांव में ग्रामीणों के सहयोग से रैली निकालकर नशे के दुष्प्रभावों एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।**· **कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल, तहसीलदार श्री नरेंद्र मुवेल, थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक इन्द्रेश त्रिपाठी, एसआई रीना एक्का चौकी प्रभारी शत्रुघ्न देशमुख प्रधान आरक्षक मनोहर सिंह एवं पुलिस स्टाफ की सहभागिता रही।**· **उपस्थितजनों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक करते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।*

*मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित **”नशे से दूरी है जरूरी 2.0″** अभियान के अंतर्गत आज दिनांक **29.07.2026** को थाना कसरावद पुलिस द्वारा ग्राम बलगांव में नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपस्थितजनों को बताया गया कि नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ-साथ उसके परिवार एवं समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। आमजन से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।कार्यक्रम में **अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल, तहसीलदार श्री नरेंद्र मुवेल, थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक इन्द्रेश त्रिपाठी, एस आई रीना एक्का चौकी प्रभारी बाल समद शत्रुघ्न देशमुख प्रधान आरक्षण मनोहर सिंहएवं पुलिस स्टाफ** उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आमजन को नशे के विरुद्ध जागरूक करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने तथा सकारात्मक एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।**ग्राम बलगांव में ग्रामीणों के सहयोग से नशामुक्ति जागरूकता रैली** निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों एवं आमजन को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए *

*”नशे से दूरी है जरूरी”** का संदेश दिया गया। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने गांव एवं समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें तथा युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करें।कार्यक्रम के दौरान आमजन को नशीले पदार्थों से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक करने तथा युवाओं को शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।थाना कसरावद पुलिस द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें तथा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही समाज में नशामुक्ति, सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारा एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।उक्त जनजागरूकता कार्यक्रम **थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक इन्द्रेश त्रिपाठी के नेतृत्व** में पुलिस स्टाफ एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से संपन्न हुआ। थाना कसरावद पुलिस ने सभी नागरिकों से **”नशे से दूरी है जरूरी 2.0″** अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करते हुए नशामुक्त, सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।