Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

सियाराम बाबा आश्रम में गुरु पूर्णिमा उत्सव के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आमजन को नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया

By Mohan Sharma
July 30, 2026 2 Min Read
0

·।रिपोर्टर नवीन रायली

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल, तहसीलदार श्री नरेंद्र मुवेल, थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक इन्द्रेश त्रिपाठी, चौकी प्रभारी खामखेड़ा महेश यादव एवं एएसआई शत्रुघ्न देशमुख एवं पुलिस स्टाफ की सहभागिता रही।

· **उपस्थितजनों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक करते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गय

सियाराम बाबा आश्रम में गुरु पूर्णिमा उत्सव के दौरान एकत्रित श्रद्धालुओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गई। उपस्थितजनों को बताया गया कि नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ-साथ उसके परिवार एवं समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। आमजन से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।
इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आमजन को नशे के विरुद्ध जागरूक करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने तथा सकारात्मक एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गयाकार्यक्रम के दौरान आमजन को नशीले पदार्थों से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक करने तथा युवाओं को शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

थाना कसरावद पुलिस द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें तथा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही समाज में नशामुक्ति, सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारा एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।

उक्त जनजागरूकता कार्यक्रम थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक इन्द्रेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से संपन्न हुआ। थाना कसरावद पुलिस ने सभी नागरिकों से “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करते हुए नशामुक्त, सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

उज्जैन वार्ड 13 के पार्षद इमरान खान ने पुलिस प्रशासन के साथ चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान

Next

कसरावद थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी के नेतृत्व में ग्राम बलगांव में ग्रामीणों के सहयोग से रैली निकालकर नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER