उज्जैन वार्ड 13 के पार्षद इमरान खान ने पुलिस प्रशासन के साथ चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान

SJ NEWS इरफान अंसारी उज्जैन। मध्यप्रदेश पुलिस के “नशे से दूरी – है ज़रूरी” अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद इमरान खान ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा युवाओं और आमजन से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई।इस अवसर पर लोगों को नशा छोड़ने का संकल्प भी दिलाया गया।संदेश:”आइए, हम सभी संकल्प लें—नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें।”
