बुरहानपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान – “नशे से दूरी है जरूरी” 2.0 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

रमाकांत मोरे अभियान का उद्देश्य- नशीले पदार्थों के बढ़ते उपयोग एवं उसके दुष्परिणामों के प्रति आमजन, विशेषकर युवाओं को जागरूक करना है।*मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है जरूर” 2.0 अभियान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिले में अभियान संचालित किया जा रहा है।नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत आज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम हुए आयोजित थाना कोतवाली क्षेत्र से रैली निकाली गई। जो मुख्य चौराहे से होती हुई नशा मुक्ति का संदेश देते हुए मंडी चौक पर जागरूक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों एवं इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। शपथ दिलवाकर दिया नशा मुक्ति का संदेश।*जिला स्तरीय आयोजित कार्यक्रम**अभियान की अन्य प्रमुख गतिविधियां* -*थाना शाहपुर* पुलिस द्वारा अभियान के तहत शाहपुर कस्बा में शाहपुर थाना ए एस आई शैलेश पाल एव रविंद्र राय ने ग्राम वासियों को एकत्रित कर “नशे से दूरी है जरूरी” 2.0 अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया पंपलेट वितरित कर शपथ दिलवाई गई।*चौकी नावरा* द्वारा ग्राम नावरा में ग्राम वासियों को नावरा चौकी प्रभारी अजयसिंह चौहान ने “नशे से दूरी है जरूरी” 2.0 अभियान के तहत नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया शपथ दिलवाई गई एवं पंपलेट वितरण किए गए।