लोजपा नेता एवं टंट्या भील समिति के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत का निधन

, नेपानगर में छाया शोकबुरहानपुर लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं टंट्या भील समिति के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत का बीमारी के चलते इंदौर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने देर रात 12:55 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे नेपानगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और सन्नाटा पसर गया।इंदौर में चल रहा था इलाजप्राप्त जानकारी के अनुसार, गुलाब सिंह राजपूत लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज इंदौर के अस्पताल में जारी था। इलाज के दौरान देर रात उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की सूचना मिलते ही समर्थकों, समाजसेवियों और रिश्तेदारों में शोक का माहौल बन गया।अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गुलाब सिंह राजपूत के पार्थिव शरीर को नेपानगर लाया गया, जहाँ उनके समर्थकों और चाहने वालों ने उन्हें नम आँखों से विदाई दी। नेपानगर स्थित शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।अंतिम संस्कार मे उपस्थित रहे टंट्या भील समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिरसाटे, शकील खान, लोजपा के प्रदेश सचिव मकतूम मियाँ, आदिवासी विकास परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र मसाने, संजेश परिवाले, अनिल इखारे, सुपड़ू कोचुरे वैरसीग डावर, विरेद रायपुरे ,सहित भारी संख्या में सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने उनके निधन को क्षेत्र और संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।