नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

।*SJ न्यूज़ mp से आलीराजपुर जिला ब्यूरो मोहसिन मंसूरी की खबर।*आलीराजपुर – सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के मार्गदर्शन में शासन द्वारा संचालित “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम बड़ी में विद्यार्थियों के बीच चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा उन्हें नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशे के दुष्प्रभाव, स्वस्थ जीवनशैली तथा सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र एवं प्रभावशाली निबंध प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने अपने रचनात्मक विचारों के माध्यम से समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपने परिवार और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में डिप्टी कलेक्टर सुश्री निर्मला कलमे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सराहना की तथा सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
