चापोरा सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुपुर्णिमा कार्यक्रम संपन्न

रमाकांत मोरे बुरहानपुर जिले के ग्राम चापोरा के सरस्वती शिशु मंदिर चापोरा में गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती प्रणवाक्षर ॐ एवम् भारत माता कि आराधना कि गई तत्पश्चात शिशु भारती, बाल भारती एवम् विद्यालय के भैया/बहनों द्वारा आचार्य परिवार का स्वागत किया गया स्वागत में भैया/बहनों के द्वारा आचार्य परिवार को एक विद्यालय गणवेश भेट दिया गया। स्वागत के पश्चात सहायक दीदी आशा महाजन द्वारा गुरु पूर्णिमा उद्बोधन दिया गया, विजया घोड़के दीदी द्वारा गुरु पूर्णिमा का महत्व बताया गया तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेन्द्र महाजन द्वारा गुरु पूर्णिमा पर भैया/बहनों को कहानी सुनाई गई। कार्यक्रम में पूरे विद्यालय परिवार भैया/ बहनों, आचार्य परिवार द्वारा हवन पूजन किया गया कार्यक्रम में आभार प्रकट शालानायक भैया देवांश महाजन ने किया कार्यक्रम का संचालन बहन हेमांगी धाडे के द्वारा किया गया।
