नशा मुक्ति पर एसडीम अनिल जैन के मार्गदर्शन में एवं टीआई इंद्रेश त्रिपाठी के नेतृत्व में अंतरविभागीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

।। रिपोर्टर नवीन रायली “नशे से मुक्त युवा पीढ़ी ही विकसित एवं सशक्त भारत की आधारशिला है। आइए, ‘नशा मुक्त भारत अभियान 2026’ से जुड़कर नशामुक्त, स्वस्थ एवं समरस समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।”· “नशा मुक्त भारत अभियान 2026” के अंतर्गत एसडीएम कार्यालय कसरावद में अंतरविभागीय समन्वय एवं संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।· कार्यक्रम में एसडीएम कार्यालय, तहसील, वन विभाग, आबकारी विभाग, नगर परिषद एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर नशामुक्ति का संदेश दिया।· उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक करते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।· कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर नशा उन्मूलन हेतु संयुक्त कार्रवाई एवं जनजागरूकता अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने पर बल दिया गया।पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर (ग्रामीण) जोन श्री अनुराग के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल के नेतृत्व में संचालित “नशा मुक्त भारत अभियान 2026” के अंतर्गत आज दिनांक 28.07.2026 को थाना कसरावद पुलिस द्वारा एसडीएम कार्यालय कसरावद में अंतरविभागीय समन्वय एवं संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कसरावद श्री अनिल जैन, तहसीलदार कसरावद श्री मुकेश मचार,

वन विभाग कसरावद के रेंजर श्री भूरिया, आबकारी वृत्त कसरावद से उप निरीक्षक श्री देवराज नगीना, नगर परिषद कसरावद के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा कसरावदपुलिस विभाग टी आई इंद्रेश त्रिपाठी एस आई शत्रुघ्न देशमुख प्रधान आरक्षक राजेंद्र चौहान आरक्षक अनिल मोरे एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा नशे के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने में प्रत्येक विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर नशा उन्मूलन हेतु संयुक्त जनजागरूकता कार्यक्रम, औचक जांच एवं प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही संचालित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी विभागों ने आपसी समन्वय के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने एवं नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्ति एवं सामाजिक सद्भाव की शपथ दिलाई गई तथा आमजन को नशीले पदार्थों से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने तथा युवाओं को सकारात्मक एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।थाना कसरावद पुलिस द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें, नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा समाज में सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारा एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।उक्त जनजागरूकता कार्यक्रम थाना प्रभारी थाना कसरावद निरीक्षक इन्द्रेश त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। थाना कसरावद पुलिस ने सभी विभागों एवं आमजन से “नशा मुक्त भारत अभियान 2026” को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करते हुए नशामुक्त, सुरक्षित एवं सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।