उज्जैन ₹10 हजार के इनामी फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच व उन्हेल पुलिस ने किया गिरफ्तार

इरफान अंसारी SJ News उज्जैन। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उज्जैन क्राइम ब्रांच एवं थाना उन्हेल पुलिस की संयुक्त टीम ने ₹10,000 के इनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक (क्राइम) योगेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान थाना उन्हेल के(धारा 303(2) बीएनएस) में फरार चल रहे आरोपी आबिद उर्फ आलिया पिता उमर, निवासी दुपाड़ा, थाना लालघांटी, जिला शाजापुर को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की घटना के बाद से फरार था। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक, जिला उज्जैन द्वारा ₹10,000 का नगद इनाम घोषित किया गया था।मुखबिर से प्राप्त सूचना और लगातार की जा रही तलाश के आधार पर क्राइम ब्रांच एवं थाना उन्हेल पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना उन्हेल के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल आरोपी से मामले में पूछताछ की जा रही है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।सराहनीय भूमिका:इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष चौहान, क्राइम ब्रांच के प्रधान आरक्षक सोमेंद्र दुबे, आरक्षक अनिल पंचोली, आरक्षक मनीष यादव तथा संपूर्ण क्राइम ब्रांच टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।